मां रक्षा काली की नई प्रतिमा स्थापित

0
fastlive news

बाघमारा : कतरास थाना क्षेत्र के रामपुर बस्ती का माहौल रविवार को भक्तिमय सा नजारा दिखा । भक्तिमय इस कारण दिखा गया कि रक्षा काली मंदिर में मां‌ की नई प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो दिनी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन था। कतरास कपुरिया सड़क के किनारे अवस्थित रक्षा काली मंदिर में हवन-पूजन किया गया। रात को विधिवत पूजा अर्चना के बाद मां रक्षा काली की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पूजनोत्सव के दौरान इलाके के चारों दिशाओं में गूंज रही वेद मंत्रोच्चार ने भक्तों को आध्यात्मिक शांति और जुड़ाव का एहसास कराया। पूजन में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी और हवन, पाठ में भाग लिया। धार्मिक उदघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। पंडित सुकुमार बनर्जी ने पूजन संपन्न कराया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन