विस्थापितों के बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान दे : उपायुक्त

0
fastlive news

Koderma : समाहरणालय सभागार में के.टी.पी.एस बांझेडीह (डी.वी.सी) परियोजना अंतर्गत आरएंडआर पॉलिसी एवं सीएसआर क्रियान्वयन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गयी। । बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने डीवीसी प्रबंधन को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय घंघरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चरकीपहरी एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय डूमरडीहा के शिक्षकों का मानदेय जल्द से जल्द भुगतान करेंगे। वहीं सूची में छुटे हुए नामों का संशोधन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिये। जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि डीवीसी में कार्यरत कर्मचारियों के दुर्घटना होने पर सहायता राशि दिए जाने मे काफी कठिनाई होती है जिस पर उपायुक्त ने डीवीसी को निर्देश दिये की एक लेबर वेलफेयर फंड बनाएं ताकि सहायता राशि दिया जा सके। इसके अलावा उपायुक्त आदित्य रंजन ने डीवीसी प्रबंधन से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त किये। उन्होंने प्रबंधन को योजना का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही। उपायुक्त ने स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं पर्यावरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही ताकि विस्थापितों का सर्वांगीण विकास हो।  बैठक में मुख्य रूप से माननीय विधायक बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र श्री अमीत कुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष श्री राजधन यादव, उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप कुमार मीणा, अपर समाहर्ता श्री अनिल तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री भागीरथ प्रसाद, डीवीसी प्रबंधन व सदस्य मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news