धनबाद में मेयर पद पर संजीव सिंह की ऐतिहासिक जीत

0
fastlive news

Dhanbad: धनबाद नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में संजीव सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए नगर की बागडोर अपने हाथ में ले ली है। मतगणना पूर्ण होने के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। इस चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर अग्रवाल को स्पष्ट अंतर से पराजित किया।

आधिकारिक परिणामों के अनुसार संजिव सिंह को कुल 114362 मत प्राप्त हुए, जबकि चंद्रशेखर अग्रवाल को 82460 वोट मिले। इस तरह संजीव सिंह ने 31902 मतों के उल्लेखनीय अंतर से जीत दर्ज कर राजनीतिक रूप से अपनी मजबूत पकड़ का परिचय दिया। शमशेर आलम अंसारी ने 59079 मत लाए। वही संजीव कुमार को 57895 मत हासिल हुए।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। विभिन्न वार्डों से आए कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और नगर के विकास को लेकर नई उम्मीदें जताईं। संजीव सिंह की जीत को नगर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि संजीव सिंह पूर्व में झरिया से विधायक रह चुके हैं। उनके पास क्षेत्र की समस्याओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का व्यापक अनुभव है। अब मेयर के रूप में उनसे शहर की आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, बिजली, सड़क सुधार और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपेक्षाएँ और बढ़ गई हैं।

नगरवासियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में धनबाद नगर निगम विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा और शहर को एक व्यवस्थित एवं आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन