डुमरा राजबाड़ी दुर्गा मंदिर में षष्ठी पूजा संपन्न, ऐतिहासिक परंपरा में उमड़े श्रद्धालु

0
fastlive news

बाघमारा। डुमरा राजबाड़ी दुर्गा मंदिर में रविवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां दुर्गा की भव्य आरती का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्त संध्या आरती में शामिल होकर मां दुर्गा की जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आरती उपरांत परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। पूजा समिति एवं राजपरिवार की देखरेख में पूरा आयोजन अनुशासित और भव्य रहा।

डुमरा राजबाड़ी दुर्गा पूजा का इतिहास लगभग तीन सौ साल पुराना है। इसकी शुरुआत तत्कालीन राजा बनवारी लाल सिंह ने की थी। उनके बाद नीलकंठ नारायण सिंह, कामख्या नारायण सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह और वर्तमान में मघेन्द्र नारायण सिंह व राजपरिवार के सदस्यों द्वारा इस परंपरा को जीवित रखा गया है। राजबाड़ी की यह पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की संस्कृति और सामाजिक एकता का भी प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर मंदिर और पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और प्रसाद वितरण की पूरी जिम्मेदारी समिति द्वारा संभाली गई। षष्ठी पूजा के साथ ही डुमरा राजबाड़ी दुर्गा मंदिर में पूजा-पाठ और मेला में लोगों का आना जाना हो गई है, जो विजयादशमी तक चलेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन