सोनारडीह रेलवे फाटक दो रात रहेगा बंद, 7 और 10 मार्च को सड़क आवागमन प्रभावित

0
fastlive news

धनबाद। रेल संरक्षा से जुड़े आवश्यक कार्यों को लेकर धनबाद मंडल के सोनारडीह स्थित रेलवे फाटक संख्या 7/SPL./3T को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 7 मार्च और 10 मार्च को रात 10:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक इस फाटक से किसी भी प्रकार का सड़क आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

बताया गया है कि उक्त अवधि के दौरान ट्रेनों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ट्रैक से संबंधित तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इस कारण सुरक्षा की दृष्टि से सड़क यातायात को अस्थायी रूप से रोका जाएगा।

रेल प्रशासन ने आम जनता, स्थानीय निवासियों, व्यवसायियों और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित तिथि और समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यात्रा से पहले अपनी योजना बना लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। साथ ही लोगों से यातायात संकेतों और रेलवे के निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया गया है।

रेल प्रशासन ने कहा है कि जनसहयोग से ही रेल संरक्षा से जुड़े कार्यों को समय पर और सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सकता है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news