भीमकनाली में खोरठा म्यूजिक वीडियो तोर से प्यार का टीजर व पोस्टर लॉन्चिंग हुआ

0
fastlive news

बाघमारा । भीमकनाली स्थित पंक्स वाटिका रेस्टोरेंट में शनिवार को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया इनफ्लुंसर दीपक रजक के खोरठा म्यूजिक वीडियो तोर से प्यार का टीजर व पोस्टर लॉन्चिंग किया गया। इस दौरान लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बोकारो के सांसद प्रतिनिधि संजय रजक और अभिनेता स्टारिंग अभिषेक ने संयुक्त रूप से खोरठा म्यूजिक वीडियो का टीजर और पोस्टर जारी किया। दीपक रजक का यह पहला खोरठा म्यूजिक वीडियो हैं। सांसद प्रतिनिधि ने खोरठा म्यूजिक वीडियो टीम के कलाकारों को शुभकामना देते हुए हौसला बढ़ाया। खोरठा म्यूजिक गाने का वीडियो जल्द ही दीपक करीना प्रोडक्शन नाम से यूट्यूब चैनल में रिलीज किया जाएगा। टीजर लॉन्चिग कार्यक्रम में सोशल मीडिया इनफ्लुंसर, कलाकार एवं अन्य मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news