श्री श्री राणी सती मंदिर बाघमारा में मंगलपाठ के साथ प्रारंभ हुआ दो दिवसीय भादो महोत्सव

0
fastlive news

बाघमारा । श्री श्री राणी सती दादी मंदिर बाघमारा में दो दिवसीय 49वां भादो महोत्सव के प्रथम दिन सोमवार को संगीत मय मंगल पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के पंडित मणिकांत शास्त्री ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भक्तों को पूजा अर्चना करवाया।

आसनसोल से आई मंगलपाठ गायिका शिल्पा अग्रवाल के संगीतमय मंगलपाठ में राजस्थानी वेश भूषा व सोलह श्रृंगार कर सैकड़ो महिलाएं दादी की अर्चना करते हुए नृत्य किया। मंगलपाठ मुख्य यजमान नंद लाल हेलिवाल एवं रुक्मणि देवी शामिल थी। रात्रि बेला में रोमित बंसल एवं ग्रुप ने भक्ति जागरण प्रस्तुत किया। जिसमें एक से बढ़कर एक भक्ति गीत व भजन में दर्जनों श्रोता झूम उठे। कोलकाता के कलाकारों ने मंदिर को काफी सुंदर सजाया है। रात्रि मुख्य पूजन के जजमान आभा संजय हेलीवाल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश हेलिवाल, विनायक मित्तल, कन्हैया हेलिवाल, ऋचीका हेलिवाल, महेश सराफ, संजय हेलिवाल, रिंकू हेलिवाल, सुरेश हेलिवाल, श्याम हेलीवाल, मोनू पटवारी, राजकुमार खंडेलवाल

एवं मंगल पाठ में लक्ष्मी हेलीवाल, राखी मुनका हजारीबाग, नूतन सिंघानिया, नेहा अग्रवाल, पुनीता अग्रवाल, शोभा हेलीवाल, सुमिता हेलीवाल, बबीता हेलीवाल, ईशा हेलीवाल, मीणा हेलीवाल, नैना हेलीवाल, ज्योति अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल,
बबीता अग्रवाल, ईशा पटवारी, दीपसी पटवारी, ललिता खंडेलवाल, सुनीता खंडेलवाल समेत चंद्रपुरा दुगदा और गोमो की महिलाएं शामिल थी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन