नेट परीक्षा में बीबीएमकेयू से भौतिकी विषय में अकेले सफल छात्र बने स्वयं स्वर्ण

0
fastlive news

धनबाद। शिक्षा और परिश्रम का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के मेधावी छात्र स्वयं स्वर्ण ने जुलाई 2025 में आयोजित सीएसआईआर नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय से भौतिकी विषय में इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले वे अकेले छात्र बने हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

भौतिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ. उमामागेश्वरी ने स्वयं स्वर्ण की सफलता को विभाग के लिए ऐतिहासिक बताया और कहा कि उनकी लगन और मेहनत आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कृष्णनाथ बंद्योपाध्याय, डॉ. दिलीप कुमार गिरी, डॉ. अजय प्रसाद और डॉ. राजेंद्र प्रताप समेत कई शिक्षकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वयं ने यह साबित किया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से असंभव भी संभव हो जाता है।

स्वयं स्वर्ण की इस सफलता पर उनके परिवार और रिश्तेदारों में भी हर्ष की लहर है। माता-पिता, दादा और चाचा ने कहा कि यह कठिन परिश्रम और ईश्वर की कृपा का प्रतिफल है। अपनी खुशी साझा करते हुए स्वयं स्वर्ण ने कहा, “यह उपलब्धि मेरे माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के आशीर्वाद से संभव हुई है। मैं इसे विशेष रूप से अपने बड़े भाई दिवंगत वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक स्वर्णकार को समर्पित करता हूँ, जिन्होंने मुझे सदैव प्रेरणा दी।”

स्वयं स्वर्ण की शैक्षणिक यात्रा भी प्रेरक रही है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा श्यामडीह स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की, इसके बाद कतरास कॉलेज से आगे की पढ़ाई पूरी की और फिर भौतिकी विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त की। उनकी मेहनत ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से हर मंजिल पाई जा सकती है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news