बेहराकुदार में चबूतरा निर्माण पर बवाल, दो पक्षों में मारपीट; बाउंसरों पर हमला करने का आरोप

0
fastlive news

बाघमारा | बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदार में चबूतरा निर्माण को लेकर सोमवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद हरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य करा रहे मिथुन और उनके साथ मौजूद निजी बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष ने भी अपने स्तर पर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब ₹45 हजार की लागत से बनने वाले चबूतरे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। सोमवार को निर्माण शुरू होते ही मामला फिर गरमा गया और विवाद मारपीट तक पहुंच गया।
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन