ब्लॉक टू क्षेत्र में सतर्कता अभियान का आगाज, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

0
fastlive news

बाघमारा। बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, पारदर्शिता और कार्यों में ईमानदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को सतर्कता जागरूकता त्रैमासिक अभियान-2026 की शुरुआत हुई। 17 अगस्त से 16 नवंबर तक चलने वाले अभियान का औपचारिक शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक टू क्षेत्र के महाप्रबंधक कुमार रंजीव ने की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने सत्यनिष्ठा की शपथ लेते हुए अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने का संकल्प लिया। शपथ के बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर कर सत्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।
*ईमानदारी से काम करने का संदेश*
महाप्रबंधक कुमार रंजीव ने कहा कि किसी भी संस्थान की मजबूती केवल उसके संसाधनों से नहीं, बल्कि वहां कार्यरत कर्मचारियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से तय होती है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और सतर्कता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए और सभी को संगठन के हित में सत्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
*अधिकारियों ने लिया संकल्प*
अभियान के दौरान कर्मचारियों को कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को मजबूत करने, नियमों का पालन करने तथा निर्णय लेने में निष्पक्षता बरतने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में यह भी जोर दिया गया कि सतर्कता केवल एक अभियान तक सीमित न रहकर कार्यसंस्कृति का हिस्सा बने।
मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक सुरक्षा रणविजय सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक गुणवत्ता संजय कुमार चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वे अखिलेश कुमार, प्रबंधक मानव संसाधन हेमंत कुमार हेना, सहायक प्रबंधक पर्यावरण पुरुषोत्तम कुमार, सहायक प्रबंधक मानव संसाधन स्नेहा, सहायक प्रबंधक सामग्री प्रबंधन अयोध्या नाथ मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
17 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान 16 नवंबर तक चलेगा, जिसके तहत सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और भ्रष्टाचारमुक्त कार्यप्रणाली को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन