
मुंबई: मुंबई शेयर बाजार आज शुरूआती दौर में लाल निशान के स्तर पर खुला तो जरूर लेकिन प्री ओपेन के दौरान शेयर बाजार का सेंसेक्स और निफ्टी दोनो का निशान हरे रंग को छूते हुए अपने कारोबारी अंक के बढ़त के स्तर पर ले गया। मंगलवार के शुरूआती में मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 27.21 अंक गिरकर 37,946.01 के स्तर पर तो वहीं निफ्टी 10.30 अंक गिरकर 11,212.10 के स्तर पर अपने कारोबार को आरंभ किया। वहीं प्री – ओपेन के दौरान सेंसेक्स 343.17 अंको की बढ़त बनाते हुए 38,316.39 के स्तर पहुंचा तो निफ्टी 94.50 अंक बढ़कर 11,316.90 के स्तर पर अपने कारोबार को जारी रखा। जो कंपनी हरे रंग के निशान पर खुला उनमें रिलायंस, विप्रो, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, और टाइटन के शेयर शामिल है। वहीं जो कंपनी लाल रंग के निशान पर खुला उनमें अडाणी पोट्र्स, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया और एसबीआई लाइफ शामिल है।
