
नई दिल्ली : अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में रविवार को बारी बारी से भूकंप के 3 झटके आए। कहां जा रहा है कि 3 घंटे के अंदर बारी बारी से तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
अंडमान और निकोबार में भूकंप का पहला झटका 4.9रिक्टर स्केल की तीव्रता पर दोपहर 1:16 मिनट पर आया। भूकंप का दूसरा झटका दोपहर 2 बजकर 59 मिनट पर आया। जिसकी रिक्टर तीव्रता 4.1 मापी गई। वहीं शाम 4:01 मिनट पर भूकंप ने अपनी तीसरी दस्तक दी। जो 5.3 तीव्रता की रिक्टर स्केल पर आकर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की धरती को हिलाकर चली गई। उक्त जानकारी नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलौजी ने दी।