
पटना : बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इस घटना में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी बेपटरी होने से उक्त मार्ग पर कई ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। घटना के बाद उक्त मार्ग से होकर गुजरने वाले कई ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया है। हालांकि इस घटना से किसी तरह की जानमाल की नुकसान होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। घटना के संबंध में रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना से डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है । रेलवे की टीम क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने में जुटी हुई है।