
नई दिल्ली: यूपीए सरकार होती तो 6 साल का काम 26 साल में पूरा होता। अटल सरकार के जाने के बाद अटल सुरंग के काम को भुलाया गया। उक्त बातें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए अटल सुरंग के उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिस गति से इस सुरंग का काम तब हो रहा था। अगर उसी गति से हुआ होता तो इस अटल सुरंग 2040 में पूरी होती। इस अटल टनल के काम में वर्ष 2014 के बाद अभूतपूर्व तेजी लाई गई। मोदी ने कहा कि यह सुरंग का काम पूर्व में प्रति वर्ष 300 मीटर तक ही बन रही थी। लेकिन उनकी सरकार आने के बाद प्रति वर्ष उस सुरंग का काम 1400 मीटर कर दी। इस तरह यूपीए सरकार होती तो 6 साल का काम होने में दो दशक से भी अधिक समय लग जाता।
:: सुरंग मनाली को लाहौल – स्पीति घाटी से जोड़ती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जिस अटल सुरंग का उद्घाटन किया वह करीब 3,300 करोड़ की लागत से बनी है। जिसकी लंबाई 9.02 किमी है। यह सुरंग मनाली को लाहौल – स्पीति घाटी से जोड़ती है। इस अटल सुरंग की खासियत यह है कि टनल में हर 150 मीटर की दूरी पर टेलीफोन सुविधा होगी। सुरंग में 60 मीटर पर हाइड्रेअ हर 500 मीटर पर आपातकालीन निकास, प्रत्येक 2.2 किमी में वाहन मोड़ सकेंगे। मालूम रहे 28 जून 2010 को सोनिया गांधी ने टनल का शिलान्यास किया था।
