कोल इंडिया चेयरमैन ने ब्लॉक दो क्षेत्र का किया दौरा

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने गुरुवार को बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यरूप से ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन न्यू मधुबन कोल वाशरी का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने ब्लॉक दो क्षेत्र के व्यू प्वाइंट पर पहुँचकर बीओसीपी ड्रैग लाइन माइंस का अवलोकन किया। वही मौके पर मौजूद क्षेत्रीय कोल अधिकारियों से माइंस के विस्तारीकरण और उत्पादन बढ़ाने को लेकर चर्चा की और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मीडिया से रूबरू होते हुए चेयरमैन ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा तकनीकी कारणों की वजह से न्यू मधुबन कोल वाशरी के निर्माण में एचईसी ने तो देरी की है। बाउजूद 15 सितंबर 2021 को न्यू मधुबन कोल वाशरी का टेस्टिंग प्रारंभ कर लिया जाएगा। उसके कुछ दिनों बाद न्यू वाशरी को नियमित रूप से सुचारू किया जाएगा।

वही पुनर्वास के मुद्दे पर चेयरमैन ने कहा कि बीसीसीएल द्वारा किया जा रहा पुनर्वास कार्य पूरी तरह से कई क्षेत्रों में नही हो पाया है। वही कंपनी के विस्थापन नीति को लोगों द्वारा नहीं मानना, प्रभावित क्षेत्रों में नए लोगों का आगमन जारी रहना, जिन रैयतों का जमीन कम्पनी द्वारा अधिग्रहित किया जाता है, उन्हें समुचित लाभ तो दिया जाता है पर उनकी मांग दिनोदिन बढ़ती जाती है जिसको पूरा करना असंभव है। जिसकी वजह से पुनर्वास योजना के क्रियान्वयन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

निरीक्षण कार्यक्रम के बाद चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल बीसीसीएल के हरिणा कॉलोनी पहुचें जहाँ उन्होनें पौधारोपण भी किया।

निरीक्षण कार्यक्रम में कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल के साथ बीसीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद, डिटी चंचल गोस्वामी, ब्लॉक दो क्षेत्रीय महाप्रबंधक चित्तरंजन कुमार, जीएम पीयूष किशोर, टीएस चौहान, केके सिंह, केके दत्ता समेत कोयला भवन, ब्लॉक दो क्षेत्र, बरोरा क्षेत्र के अधिकारी मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news