
चेन्नई: मलयालम फिल्म अभिनेता केटीएस पदन्नयिल ने गुरूवार सुबह कोचि के इंदिरा गांधी सहकारी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 88 वर्षीय फिल्म अभिनेता केटीएस पदन्नयिल 19 जुलाई से उम्र संबंधी बीमारियों के कारण कोच्चि के इंदिरा गांधी सहकारी अस्पताल में भर्ती थे। जिसका इलाज जारी था। वहीं उनके तबियत में ज्यादा दिक्कतों को देखते हुए उसे कार्डियक केयर यूनिट में ले जाया गया। जहां आज सुबह करीब 6 बजकर 40 मिनट पर उनका निधन हो गया। उक्त दुखद घटना की जानकारी इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से जारी किया गया है।
