
नई दिल्ली : यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा रहा है। इसके लिए पॉलैंड सहित कई देशों के रास्ते भारतीय छात्रों को यूक्रेन से बाहार निकालने का अभियान को सफल किया जा रहा हैं। फिलहाल यूक्रेन से सटे देश पॉलैंड अभी सुरक्षा की दृष्टि से ठीक है। जिसके कारण वहां से भारतीय छात्रों को स्वदेश लाने का काम भारत सरकार ने किया है। कहा जा रहा है कि फिलहाल जितने भी छात्र यूक्रेन से पॉलैड पहुंच गए है सभी सुरक्षित है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पॉलैंड पहुंच भारत के नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल ( सेवानिवृत ) बीके सिंह ने कहा है कि ‘‘ हमने पिछले तीन दिनों में भारत सात उड़ानों को स्वदेश भेजा है। जो प्रत्येक उड़ान में लगभग 200 भरतीय नागरिकों को लेकर उड़ान स्वदेश लौटे है। उन्होंने आगे कहा कि जो छात्र वारसॉ पहुंचे है उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने वहां रखने का फैसला लिया है।