
चेन्नई : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुक्रवार को दो दिवसीय भारतीय दौरे पर चेन्नई पहुंच चुके है। चीनी राष्ट्रपति का स्वागत वहां के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के नेतृत्व में किया गया। चेन्नई एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक महाबलीपुरम में होनी हैं। इधर पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच होने वाले बैठक में सुरक्षा प्रदान करने के लिए नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने तमिलनाडू के ममल्लापुरम में युद्धपोत तैयार कर रखा है। मोदी और जिनपिंग के बीच होने वाले अहम बैठक में क्या परिणाम निकलेगा इसका नजर सिर्फ भारत को ही नहीं दुश्मन देश से लेकर मित्र देश तक के लोगों को भी है।