
नई दिल्ली: 41 कोयला खदानों की आॅनलाइन नीलामी प्रक्रिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को वीडियो काॅन्फ्रेेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान देश को आत्मनिर्भर बनाने का मंत्र भी दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने 2030 तक प्राकृतिक गैस उत्पादन के लिए 20 हजार करोड़ रूपये खर्च करने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कहा कि भारत कोरोना को अवसर में बदलते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। आगे उन्होंने कहा कि कोल सेक्टर में इस नीलामी की शुरूआत से भारत को नए बिजनेस और मार्केट मिलेगा।