महिला नेत्री से छेड़खानी के मामले में बाघमारा विधायक की जमानत याचिका की सुनवाई टली

0
fastlive news

रांची:  महिला नेत्री के साथ छेड़खानी के मामले में गुरूवार को बाघमारा विधायक ढुलू महतो की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट रांची में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पीड़िता और राज्य सरकार को शपथपत्र देने का आदेश दिया। इस जमानत याचिका के मामले में कोर्ट ने 6 जुलाई को अगली सुनवाई मुकर्रर की है। विधायक के अधिवक्ता के द्वारा कोर्ट में कहा गया कि पीड़िता का बयान लगातार बदल रहा है। वहीं राज्य सरकार की तरफ से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट में कहा कि ढुल्लू महतो अपराधिक छवि के व्यक्ति है। मालूम रहे बाघमारा विधायक ढुलू महतो फिलहाल महिला नेत्री के साथ छेड़खानी के आरोप में जेल में बंद है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news