
नई दिल्ली : देश के विभिन्न प्रांतों में बढ़ती सड़क दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने इसे बड़ी गंभीरता से लिया है। सरकार ने जब विस्तार से जाना तो पाया कि वाहन चालको के अधिक समय तक वाहन चलाने के कारण ही प्रारंभिक जांच के दौरान अत्यधिक सड़क दुर्घटना होने की बात सामने आई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब जयपुर में एक एलपीजी ले जा रहे टैंकर के दुर्घटना होने के बाद उस विषय पर जांच किया गया। जिसमे पाया गया कि चालको के 12 घंटा से भी ज्यादा समय तक वाहन चलाने के कारण ही इस तरह की दुर्घटनाएं होती है। इस तरह अब सरकार के ध्यान में यह भी बात आई है कि देश में वाहन चालकों द्वारा आठ घंटे वाहन चलाने के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण ही इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही है। देश में हो रही सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने को लेकर केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने इस मामले में विशेष चर्चा की है। और उन्होंने कहा है कि भारत सरकार देश में भारी वाहन चालकों के काम के घंटे को ट्रैक करने के लिए सरकार की ओर से एक सिस्टम तैयार करने पर विचार कर रही है। जो बहुत जल्द इससे जुड़े विकल्पों पर सरकार विचार कर अहम निर्णय लेने की कोशिश करेगा।