
नई दिल्ली : राजस्थान की धरती पर देश के प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न कर राजस्थान की जनता को एक सौगात दी है। वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ करने के लिए राजस्थान के जयपुर जंक्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र , कई सांसद मंत्री , विधायक इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मौजूद थे। मालूम हुआ कि यह वंदे भारत ट्रेन आज जो राजस्थान से रवाना किया गया वह देश की 15 वीं वंदे भारत ट्रेन है। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं भाजपा से जुड़ी कई बड़े नेता एवं कार्यकर्त्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।