
नई दिल्ली: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आयोग की वेबसाइट पर घोषित किए जा चुके है। वहीं प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए डीएएफ एक भरना होगा। जिसका आवेदन पत्र 28 अक्टुबर से 11 नवंबर शाम 6 बजेत क आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इतना ही नहीं परीक्षार्थियों को जो भी विशेष जानकारी की आवश्यकत होगी वे आयोग की वेबसाइट पर ही देख सकेंगे। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 आगामी 8 जनवरी 2021 हो होना सुनिश्चित किया गया है। ज्ञात रहे यह यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा चार अक्टुबर 2020 को हुई थी।
