
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने सामरिक तौर पर अरब सागर के अहम अज्ञात क्षेत्र में मेगा ड्रिल कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं नौसेना के आईएनएस प्रबल ने एंटी शिप मिसाइल दाग कर युद्ध के लिए तैयारी का प्रदर्शन किया है। अरब सागर में अपनी मजबूती को लेकर भारतीय नौसेना की ओर पूरी तैयारी की गई है। इतना ही नहीं अगले महीने से ही भारत चीन की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए बंगाल की खाड़ी में क्वाद देशों का युद्धाभ्यास आरंभ करने वाला है। जिसका असर चीन को होना निश्चित है। वहीं एडमिरल करमवीर सिंह ने आईएनएस विक्रमादित्य से अहम ठिकानों पर तैनात कमांडरों से संपर्क साधकर तैयारी की समीक्षा की है।
