
नई दिल्ली : केरल के वायनाड में भीषण भूस्खलन की घटना को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा कदम उठाया है। भीषण भूस्खलन की घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात की। जहां मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को प्रभावित इलाके में सहायता व बचाव के लिए सेना तैनात करने को कहा। खबर यह भी आ रही है कि इस घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत होने के बाद वायनाड के घटना स्थल पर सेना की टीम पहुंच भी चुकी है। सूत्रों से जो खबर छन कर सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि इस भीषण घटना में 43 लोगों ने अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं सैकड़ों लोग मलवे में दबकर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।