
नई दिल्ली: सड़क दुर्घटना में तुरंत मुआवजा मिलने के प्रावधान को लेर सरकार बहुत जल्द ही एक ऑनलाइन प्लेटफार्म शुरू करने जा रही है। जिससे घटना में पीड़ित परिवार के लोगों को उक्त प्लेटफार्म के माध्यम से जल्द ही शिकायत दर्ज करने में सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार यह ऑनलाइन एप सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनाने जा रही है। जहां पीड़ित लोग अपने दावे को दर्ज करा सकेंगे। इस एप के माध्यम से पुलिस दुर्घटना की रिपोर्ट भी अपलोड कर सकती है। यह ऑनलाइन प्लेटफार्म सड़क हादसों के दौरान मिलने वाली मुआवजा के मामलों के त्वरित निपटान को भी सुनिश्चित करेगी। इस एप के माध्यम से सड़क हादसों में पीड़ित परिवार के लोगों को ज्यादा सुविधा दिए जाने के लिए पंचाटों, पुलिस और सभी 26 बीमा कंपनियों को एक साथ जोड़ा जाएगा।
