
नई दिल्ली : चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस को लेकर भारत सरकार अभी से ही अलर्ट दिख रही है। चीन के इस वायरस को लेकर भारत सरकार ने एनसीडीसी को इस पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश जारी किया है। सूत्रों का कहना है कि चीन में जन्मा यह वायरस कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है। वहीं चीन की सरकार ने इस वायरस के कई राज्यों में हो रही वृद्धि को देखते हुए वहां इमरजेंसी भी घोषित कर रखा है। कहा जा रहा है कि चीन का यह वायरस हयूमन मेटान्यूमोवायरस एक सांस सबंधी वायरस है। जो लोगों पर सांस के माध्यम से एक दूसरे पर फैल रहा है। इस वायरस में सामान्य फ्लू और कोरोना वायरस जैसे लक्षण पाए जा रहे है। फिलहाल चीन के इस खतरनाक वायरस को देखते हुए भारत सरकार अपनी ओर से पूरी तैयारी के साथ अलर्ट है।