
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक दुखद समाचार सामने आया है। इस खबर ने छत्तीसगढ़ सहित देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दुखद समाचार यह है कि सोमवार को बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में डीआरजी के नौ जवान शहीद हो गए है। इस घटना को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने काफी गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे गंभीरता से लिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना को लेकर अपने दो टूक शब्दों में लोगों को विश्वास दिलाते हुए इतना कहा कि इस घटना में शहीद हुए जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आने वाले वर्ष 2026 के मार्च तक देश की इस धरती से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करके ही रहूंगा।