
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे खत्म होने के बाद आज 11 अप्रैल को पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया हैं, चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं, अधिसूचना के अनुसार पहले चरण में 91 सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, इनमें से कुछ सीटों पर शाम 4 बजे तक, कुछ पर 5 बजे तक और कुछ सीटों पर 6 बजे तक मतदान होगा|