
नई दिल्ली : दुनियाभर के पर्यटक भारतीय आम चुनाव देखने आ गए हैं या आने वाले हैं। वे रैलियों, नुक्कड़ सभाओं, रोड शो और गांवों में घूमकर चुनावी माहौल देख रहे हैं, इन पर्यटकों के लिए गुजरात की एक कंपनी इलेक्शन टूरिज्म पैकेज मुहैया कर रही है, उन्हें अलग-अलग राज्यों, शहरों और गांवों में ले जा रही है, गुजरात टूरिज्म सोसाइटी कॉर्पोरेशन के चेयरमैन मनीष शर्मा बताते हैं कि अभी तक 1600 विदेशी पर्यटकों ने बुकिंग की है|