
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने के बाद देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई दिए । उन्होंने आगे कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ी विश्व कप में कभी ना हार मानने की भावना के साथ कठिन परिस्थिति से गुजरते हुए इस पूरे टूर्नामेंट में अपने उत्कृष्ट कौशल को प्रदर्शन किया । कड़ा मुकाबला करते हुए फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज किया है । उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले में जीत एक असाधारण जीत है। इसके लिए उन्होंने अपने टीम इंडिया पर गर्व महसूस करते हुए टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है।