
एजेंसी : नाइजीरिया में पिछले दो दिनों के दौरान तीन बम धमाका हुआ है । इस बम धमाके में दो लगातार आत्मघाती बम धमाका हुआ । वहीं एक धमाका पहले हुआ है। बताया जाता है कि नाइजीरिया के पूर्वोत्तर बानो राज्य में जो बम धमाका हुआ उस बम धमाका में 18 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है । वहीं 48 लोगों के घायल होने की भी नाइजीरिया प्रशासन की ओर से पुष्टि किया गया है। बताया जा रहा है कि नाइजीरिया में पहला विस्फोट शनिवार को दोपहर करीब 3:00 बजे हुआ है। जो एक विवाह समारोह के दौरान जोरदार बम धमाका किया गया । इसके अलावा जो 2 लगातर बम धमाका हुआ उसमें पहला धमाका जनरल अस्पताल ग्वोज में हुआ। वहीं दुसरा धमाका संसिंकदर में होने की पुष्टि की गई है। फिलहाल कि तीनों बम धमाका में 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।