
नई दिल्ली : देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अलग अलग पोस्ट कर सभी देश वासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी एक्स के जरिए देश के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उन्होनें X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि, सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं, 2024 सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने x पर लिखा कि यह साल सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए।