
भोपाल : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम से लेकर उनके गुणों तक की चर्चा देश ही नहीं विदेशों तक फैली हुई है। उनके गुणों की चर्चाओं के अलावा फिलहाल उनके साथी को लेकर भी चर्चा सुनने को आ रही है ।इतना ही नहीं उनके शादी को लेकर पिछले दिनों कई तरह की चर्चाएं हुई थी जिनमें से धीरेंद्र शास्त्री और कथावाचक जया किशोरी की शादी होने की खबरें लोगों के बीच आई थी । लेकिन उन दोनों की शादी की बातों को दोनों ने ही अफवाह करार देते हुए एक दूसरे से शादी नहीं करने की बात कही। वहीं इस बात पर विराम लगाते हुए इसे अफवाह बताया । लेकिन अपने शादी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने भी एक बड़ा खुलासा किया है जिसमें उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन शादी के बंधन में बंधने के पूर्व उन्होंने ने शादी को लेकर दो टूक शब्दों इतना कहा कि ‘मैं जल्द ही शादी करूंगा. गुरु और माता-पिता की आज्ञा मिलने के बाद ही हम शादी कर लेंगे.’ ।