
नई दिल्ली : देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मोदी सरकार के 3.0 का कैबिनेट की बैठक करेंगे। 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद यह पहली बैठक सोमवार को होना सुनिश्चित किया गया है। जो आज करीब 5:00 बजे कैबिनेट की बैठक रखी गई है । कहा जा रहा है कि बैठक के पहले मंत्रियों के पोर्टफोलियों का एलान भी हो सकता है। क्योंकि इस बार मोदी सरकार ने जो मिशन ठाना है उसके तहत पीएम नरेंद्र मोदी कई बिंदुओं पर काम को आगे बढ़ाते हुए देश को विकसित बनाने का प्रयास करेंगे । खबरों में जो सामने आई है उसने यह कहा गया है कि तीसरी बार बनने वाले मोदी सरकार के कार्यकाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले 5 साल के दौरान पीएम मोदी विकसित भारत मिशन और मोदी की गारंटी को ध्यान में रख कर केबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को उनके विभाग देकर उसे मार्ग दर्शन करेंगे।