
एजेंसी : ईरान के हरकतों को गंभीरता से लेते हुए इजराइल ने युद्ध के लिए ईरान को खुली चुनौती दे दी है। जिस तरह से इजराइल की एयरफोर्स चीफ हेरजी हालेवी ने ईरान को चुनौती दी है उससे पता चला कि दोनों के बीच युद्ध का फासला एक कदम दूर है। इजराइल के एयरफोर्स चीफ हेरजी हालेवी ने कहा है कि उनकी सेना ईरान पर हामला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं ईरान ने इजराइल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कि इजराइल की एयरफोर्स ने सीरिया पर हमला किया और इसमें ईरान के कुछ सैनिक मारे गए। वहीं इजराइल ने अपने तथा अपने करीबी देशों के खतरे को देखते हुए ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ईरान एटमी हथियार बनाने के करीब है। अगर वो न्यूक्लियर वेपन्स बनाने में कामयाब हो जाता है तो सिर्फ इजराइल ही नहीं कई अरब देशों की सिक्योरिटी को भी खतरा हो सकता है। उक्त विषय की जानकारी इजरायल के एयरफोर्स चीफ हेरजी हालेवी ने दी ।