
भुवनेश्वर : ओडिशा के नक्सली दस्ता के एक इनामी महिला नक्सली ने ओडिशा सरकार के आगे सरेंडर कर दिया। महिला का एक छोटा बच्चा भी है जो सरेंडर के दौरान उसे भी अपने साथ लेकर आई थी। महिला ने रायगढ़ जिला पुलिस के समक्ष अपने को सरेंडर किया। पुलिस का कहना है कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार उक्त महिला नक्सली और उसके बच्चे का पुनर्वास किया जाएगा।