
बेंगलुरु : देश में आज से तीन नए अपराधिक कानून लागू हो गए है। तीन नए अपराधिक कानून जो लागू हुए हैं उनमें भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ और ‘भारतीय साक्ष्य अधिनियम’ हैं। इन तीन कानूनों में से एक भारतीय न्याय संहिता के तहत कर्नाटक के एक पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसके तहत उन पुलिस कर्मी को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मालूम रहे कि कर्नाटक में भारतीय न्याय संहिता के तहत पुलिस कर्मी के खिलाफ दर्ज किया गया यह पहला मामला बताया जा रहा है। इधर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मालूम हो कि भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता ने ले ली है.