
श्रीनगर : जम्मू के सांबा जिले के पल्ली गांव में सौर उर्जा संयंत्र स्थापित करने की पूरी योजना तैयार की जा चुकी है। यह सौर उर्जा संयंत्र 500 किलोवाट का स्थापित किया जाएगा। इसके लिए पल्ली गांव में 24 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा सुनिश्चित की गई है। मालूम रहे इसके पूर्व ही गांव में सौर उर्जा के लक्ष्य का हासिल करने के लिए पूरी अमला दिन रात जुटे हुए है। वहीं इस 500 किलोवाट बिजली को गांव के हर घर तक पहुंचाने के लिए वहां करीब 630 किलोवोल्ट को ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। इस तरह इस सौर उर्जा के लगने से जम्मू कश्मीर में पहला एक ऐसा गांव होगा जहां सौर उर्जा से गांव वालों को बिजली बहाल की जाएगी।