
- चेन्नई : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के वेम्बाकोट्टई के मुथुसामीपुरम में स्थित पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को एक धमाका हुआ है। इस धमाके में 9 मजदूरों की मौत मौक़े पर ही हो गई हैं। वहीं धमाके में 6 अन्य मज़दूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। पटाखा फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में जो धमाका हुआ है वह फैक्ट्री के केमिकल मिक्सिंग रूम में हूई है। इस पटाखा फैक्ट्री के धमाके की विस्तृत्त जांच की जा रही है।