
कोलकाता : भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें घटने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दिनों असम में उन्हें कानूनी दांव पेज से गुजरने बाद अब बंगाल में आकर अपनी यात्रा को मुश्किल में पड़ता दिख रहा है । मालूम हो कि राहुल गांधी की असम में यह यात्रा सफलतापूर्वक नहीं रह सकी । लेकिन यह यात्रा असम से पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई है । जो अभी कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भी राहुल गांधी को अपनी यात्रा सफलतापूर्वक करने में दिक्कतें आ रही है। सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सार्वजनिक बैठक करने में भी दिक्कतें आई है।जिसके कारण उसे सार्वजनिक बैठक को रद्द करना पड़ा । इस बैठक के दौरान कांग्रेस का आरोप है कि पश्चिम बंगाल की पुलिस कांग्रेस को सार्वजनिक बैठक करने की इजाजत नहीं दे रही है । जिसके कारण राहुल गांधी को इस तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।