
भोपाल : मध्य प्रदेश में विधनसभा चुनाव के बाद पिछ्ले 9 दिनों से मुख्यमंत्री पद किसे मिलेगा इसको लेकर काफी उहाफोह की स्थिति बनी हुई थी। जो चुनाव परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद सोमवार को भोपाल में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद को लेकर नाम की घोषणा कर दी गई। इस बैठक में यादव और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय से आने वाले मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया। कहा जा रहा है कि आगामी मुख्यमंत्री मोहन यादव का नाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही प्रस्तावित किया था। वैसे तो इसके पूर्व मोहन यादव पहले मुख्यमंत्री के दौड़ में शामिल नहीं थे। माना जा रहा है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में OBC और उत्तर प्रदेश और बिहार के यादवों को साधने के लिए भाजपा ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया है।