
मुंबई: कोरोना महामारी काल के दौरान मुंबई में लोगों की असुविधा को देखते हुए फिलहाल एक फरवरी से लोकल ट्रेनों को आरंभ कर दिया गया है। इस ट्रेनों के आरंभ होने से मुंबई के लोग तीन स्लाॅट में यात्रा कर सकेंगे। वहां की रेल प्रबंधन ने समय की रूट को जो तय किया है उसमें पहली ट्रेन सुबह सात बजे, दूसरी दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और तीसरी एवं आखिरी ट्रेन रात 9 बजे तक आम नागरिकों के लिए मुंबई के विभिन्न पटरियों पर दौडे़गी। कहा जा रहा है कि कोरोना महामारी के बीच भीड़ से बचने को लेकर समय को सीमित कर दिया गया है। वहीं इस संदर्भ में बीएमसी का कहना है कि अगले 15 दिन बेहद महत्वपूर्ण होंगे।
