
शिमला: उत्तराखंड में मौसम के बदलने से आज केदारनाथ और बदरीनाथ में जमकर बर्फबारी हुई है। इसके अलावा टिहरी में भी आज अहले सुबह से ही बर्फबारी होने की सूचना है। मौसम में परिवर्तन होने से यमुनोत्री धाम ओर आसपास के इलाकों में भी रविवार की देर रात से ही काफी बर्फबारी होने के साथ साथ यमुना घाटी में भी जमकर वर्षा हुई है। इसके अलावा उत्तर काशी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून और अल्मोड़ा में तीन हजार मीटर या उससे अधिक उंचाई वाले जगहों में भी हल्की वर्षा और बर्फ गिरने की सूचना है।
