लोकसभा और राज्यसभा की 141 सांसद निलंबित

0
fastlive news

दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान एक बार फिर विपक्षी सांसदों पर करवाई की गई है। सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल में लोकसभा में विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव लोक सभा में सदन के सामने रखी थी। मेघवाल के इसी प्रस्ताव के तहत आज लोकसभा में 49 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया है जिससे विपक्षी सांसदों में काफी आक्रोश प्राप्त है। मालूम हो कि पिछले दिन विपक्षी सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पिछले दिन सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में मिलाकर 92 सांसदों को निलंबित किया गया था। वहीं आज के कार्रवाई के दौरान 49 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया है । इस तरह लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों की निलंबित की संख्या 141 तक हो जा चुका है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news