
लखनऊ: यूपी के हाथरस में दलित युवती के साथ हुई कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में अब सीबीआई ने अपना कदम बढ़ाते हुए मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के संबंध में सीबीआई ने अपनी जांच के दायरे को कई विंदुओं पर ले जाकर घटना की पूरी तफ्तीश करने में जुटी है। पिछले कई दिनो ंसे हाथरस का यह मामला काफी राजनीतिक रूप लेकर राजनेताओं के राजनीति करने को एक मुद्दा बन गया था। जो पिछले दिनों यूपी सरकार ने इस मामले को सीबीआई के हाथों में सौंपते हुए राजनीतिक उठा पटक को थोड़ी कर कर दी है। वहीं अब दूध का दूध और पानी का पानी करने का काम सीबीआई के हाथो में है। इधर घटना को लेकर अधिकारी ने कहा है कि एजेंसी ने भारतीय दंड संहिता की सामूहिक बलात्कार और हत्या से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने इस हाथरस मामले की घटना में कहा कि मामले की जांच के लिए एजेंसी ने एक दल का गठन किया है। जो दलित युवती के साथ घटित घटना का जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करेगी।
