
दिल्ली : नई दिल्ली के पीतमपुरा में गुरूवार रात एक घर में भीषण आगलगी की घटना घटी। इस भीषण आगलगी की घटना में 7 लोग गंभीर रूप से जल गए। घटना के दौरान आस पास मौजूद लोगों ने घायल सभी लोगों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिन 5लोगों की मौत हुई है उनमें से 4 महिलाएं शामिल हैं। घटना का कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।