
दिल्ली : INDI गठबंधन और कांग्रेस पार्टी इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उक्त बातें देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कही। आज भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन है। इस अधिवेशन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व सरकारों पर जमकर हमला बोलते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने INDI गठबंधन और कांग्रेस पार्टी को जमकर लताड़ते हुए कहा कि पिछ्ले कई दशकों में INDI गठबंधन और कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद के रंग में पूरी तरह से रंग दिया। था।