कांग्रेस देश के जनताओं को डराने का प्रयास कर रही है: पीएम मोदी

0
fastlive news

भुवनेश्वर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उड़ीसा के फूलबनी पहुंचे। जहां उन्होंने एक चुनावी रैली के दौरान हज़ारों लोगों को संबोधित किया । अपने संबोधन के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 50 सीट भी नहीं ला पाएगी । इतना ही नहीं पीएम नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को इतना तक कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस को विपक्षी दल का दर्जा भी नहीं मिलेगा । अपने चुनावी भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिशंकर अय्यर वाले बयान पर कहा की कांग्रेस के लोग हर समय देश की जनता को डराने का प्रयास करते आ रही है। जो कांग्रेस के इन बातों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भाषण के दौरान कांग्रेस के नेताओं को निशाना साधते हुए कहा कि यह मरे पड़े लोग आज देश के मन को भी मारने का काम कर रहे हैं।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news