
गांधी नगर : गुजरात के सागर कांड हिम्मतनगर हाईवे से दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। दिल दहलाने वाली खबर यह है कि इस सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के बच्चें बड़े सहित 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में एक सात माह के मासूम एक बच्ची की भी मौत होने की खबर आई है। घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि राज्य के साबरकांठा-हिम्मतनगर हाईवे पर आज सुबह एक ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत मौक़े पर ही हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर घटना की छानबीन में जुटी।